BERMO: भाकपा माले की फैक्ट फाइंडिंग टीम पहुंची अनिता के घर, पीट-पीटकर कर दी गई गर्भवती की हत्या

BERMO, BOKARO

 कोयला कारोबार में खलल डालने पर गर्भवती महिला अनिता की पीट पीट कर की गई हत्या कांड की सच्चाई जानने आज भाकपा माले नेताओं की फैक्ट फाइंडिंग टीम फुसरो के पांच नंबर धोडा स्थित मृतिका अनीता देवी का घर पहुंचा , वहां जूटे परिवार तथा आसपड़ोस के कई लोगो से पूछताछ की। जीर मतीया देवी, अनिता के पति महेश भुईयां समेत दर्जनों लोगों से जानकारी हासिल किया। भाकपा माले माले नेताओं ने जांच पड़ताल के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि बेरमो के फुसरो 5 नंबर धौडा में कोयला का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। इस अवैघ कारोबार में अधिकारी , नेता से लेकर  प्रशासन तक हमाम में सब नंगे हैं। इस धंधे के कारोबार के हेड मुखिया को नाम से नहीं बॉस कहकर पुकारा जाता है। बॉस का जलवा ऐसा है कि किसी को भी कुछ भी कर दे कोई सुनने वाला नहीं है। अनीता देवी भी रेलवे साइडिंग के इसी मुहल्ले में रहती है। जो पूरे मुहल्ले में ग्रेजुएशन (कॉमर्स) की हुई एक मात्र पढ़ी लिखी महिला थी जो शिक्षक बन कर गरीब दलित घरों में शिक्षा की ज्योत जलाने की इरादे से आगे बढ़ रही थी। सामाजिक गतिविधियों में भी इनकी भूमिका रहती थी। इनके गांव की ही सहेली यहां आकर कोयला चुनकर अपना जीविका चलाती थी।

घटना के दिन पहले कोयला चोर गिरोह की भिड़ंत अनीता की सहेली से ही हुई थी। उनको बचाने के लिए उनके साथ खड़ी होने की वजह से ही गिरोह के लोग अनिता के साथ उलझ गए। हल्ला सुनकर बचाने गए घर के लोगों के साथ भी मार पिटाई की गई। इसी दौरान कोयला चोर गिरोह के संजय भुईयां, अरविंद भुईयां, गणेश भुईयां रोशन भुईयां, ओम कुमार भुईयां, सुनील भुईयां, आदि ने गिरोह के सरगना के उकसाने पर मारपीट की जगह से थोड़ी दूर ले जाकर बेदम पिटाई की गई। अनीता के पेट पर लात घुसे से पिटाई की गई,  जिससे गर्भवती अनीता के पेट में पल रहा बच्चे की भी मौत हो गई। इस तरह की घटना कोई नई घटना नहीं है इसके पहले भी अनीता के ऊपर जान लेवा हमला हुआ था, बिंदा यादव, आकाश रविदास, 5 नंबर धौडा की ही एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने के कोशिश की गई थी मुहल्ले के लोग समय पर नहीं निकलते तो एक निर्भया की घटना बेरमो में भी होता।

पार्टी ने कहा है कि अनीता देवी की मौत सामान्य घटना नहीं है बल्कि संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा योजना बद्ध तरीके से की गई हत्याकांड है। भाकपा माले  ने कहा है कि हत्यारों और कोयला चोरों का मुख्य सरगना संतोष साव है। इसे संदेह का कोई लाभ दिए बिना कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में काले कारोबार का कोई बॉस संतोष जैसा पैदा ना हो सके।

बिना राजनीतिक संरक्षण या दबाव के दोषी हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई हो। भाकपा माले इस मामले की पुलिस अधिकारियों के कार्यालय से लेकर न्यायपालिका तक गंभीरता के साथ सीधी निगरानी करेगी। दोषियों को सजा दिलाने में कोई भी कोताही हुई तो भाकपा माले आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 

भाकपा माले ने राज्य सरकार से मांग की है कि संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा गठित घटना जैसे मानव तस्करी के मामले में होती है उसी तरह का लाभ मृतक अनीता देवी के आश्रित को भी 25 लाख रूपये  मुआवजा का भुगतान किया जाए। मामले में कोई कोताही या लापरवाही हुई तो बेरमो को कोयला चोरों से बचाने की मुहिम तेज होगा। फैक्ट फाइंडिंग टीम में भाकपा माले राज्य स्थाई कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट, जिला कमिटी सदस्य बालेश्वर गोप, मजदूर नेता बालगोविंद मंडल, राज केवट आदि मुख्यरूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *