राहुल गांधी के निर्देश पर मुस्लिम कांग्रेसी नेता अपने मुद्दे पूरी ताकत से उठाएं: नासिर हुसैन

NEW DELHI

कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने बीते रोज़ इंदिरा भवन में हुई एक मीटिंग को संबोधित करते हुए मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं से साफ तौर पर कहा है कि वे अपने मुद्दे पूरी ताकत से उठाएं और पार्टी में मुसलमानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम करें। ये विचार कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने अपने जारी बयान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर किसी मुसलमान के साथ अन्याय होता है, तो उसे न सिर्फ “माइनॉरिटी” बल्कि “मुस्लिम” के तौर पर पहचान देकर उसकी आवाज उठाई जानी चाहिए।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को “मुस्लिम” कहने से परहेज नहीं करना चाहिए। आज के दौर में लोग सिर्फ “मुस्लिम” कहने के बजाय “माइनॉरिटी” शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जबकि समुदाय की असली पहचान को सामने लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलितों, ओबीसी या जनरल कैटेगरी के लोगों पर हमला होता है, तो उनकी पहचान को ध्यान में रखकर मुद्दा उठाया जाना चाहिए। उनका मानना था कि हर समुदाय की समस्याओं को सीधे उनके नाम के साथ सामने लाने से उनकी आवाज़ मज़बूत होगी।

कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सैय्यद नासिर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के हक में आवाज़ उठा रही है और हमारे नेता राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस का हर सिपाही हर अन्याय के खिलाफ़ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अपनी बात जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर के प्रभारी सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि इस बयान को कांग्रेस नेताओं के बीच पार्टी की नई पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *