JET: प्रश्न पत्र में गड़बड़ी से JPSC ने 2 विषयों की परीक्षा रद्द की

JPSC, Exam cancelled, Question paper, Error, Ranchi, Jharkhand exam, Education subject, Oriya paper, Re-exam, Update,

परीक्षा के दौरान सामने आई गंभीर गड़बड़ियां

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के तहत आयोजित दो विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है। 26 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान कई केंद्रों से प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता और पढ़ने योग्य न होने की शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।

इन केंद्रों पर मिली खामियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के केंद्र 6004 (सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-IX, बी.एस. सिटी) में शिक्षा (Education-009) विषय तथा रांची जिले के केंद्र 1075 (ए.एस.टी.वी.एस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक) में उड़िया (Oriya-023) विषय के प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी पाई गई।

दोबारा परीक्षा की तिथि जल्द होगी घोषित

आयोग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा (कोड-009) और उड़िया (कोड-023) विषय की परीक्षा रद्द कर दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि इन विषयों की पुनः परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *