पुरुलिया में हेमंत सोरेन का हमला, बोले- बंगाल में BJP नहीं, चुनाव आयोग लड़ रहा चुनाव

PURULIA 

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव भाजपा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग लड़ रहा है।

शनिवार से अपने बंगाल दौरे पर पहुंचे सोरेन ने Purulia जिले के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में Sandhya Rani Tudu के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां उमड़ा जनसमर्थन साफ दिखाता है कि जनता Mamata Banerjee के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएम सोरेन ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल में आदिवासी और संथाल समाज की शिक्षा के लिए जो मॉडल अपनाया गया है, उसे झारखंड में भी लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी आदिवासी विरोधी है और उसके शासित राज्यों में आदिवासी समाज के साथ लगातार शोषण और अत्याचार की घटनाएं सामने आती रही हैं।

सभा के अंत में सोरेन ने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मजबूती दें और ममता बनर्जी के नेतृत्व को समर्थन देकर विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *