संतुलित और दूरदर्शी है आम बजट, विकसित भारत की झलक: सागर कुमार

रेल कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, कैंसर की दवाएं सस्ती होना राहत भरा फैसला

RANCHI


आम बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के नेता सागर कुमार ने इसे संतुलित, दूरदर्शी और सराहनीय बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है।

सागर कुमार ने कहा कि बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि माल ढुलाई को भी गति मिलेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं के दाम घटाने के फैसले को जनहित में बताया। सागर कुमार ने कहा कि इससे आम लोगों, खासकर मध्यम और गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।

जदयू नेता ने कहा कि यह बजट विकास और संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाता है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे क्षेत्रों पर फोकस यह दर्शाता है कि सरकार केवल वर्तमान नहीं, बल्कि आने वाले दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है।

उन्होंने कहा कि बजट में दी गई प्राथमिकताएं भारत को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होंगी। कुल मिलाकर आम बजट 2026–27 देश को विकास के नए पथ पर आगे ले जाने वाला दस्तावेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *