झारखंड की 24 सदस्यीय स्कूली कुश्ती टीम SGFI राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

6th December 2025


RANCHI

69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 24 सदस्यीय स्कूली टीम शनिवार को रांची से बलिया (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। यह टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की फ्री-स्टाइल कुश्ती स्पर्धाओं में भाग लेगी। प्रतियोगिता 08 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

टीम में 10 बालक और 10 बालिका पहलवान शामिल हैं, जबकि 2 प्रशिक्षक और 2 टीम प्रबंधक दल का नेतृत्व कर रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन ‘खेलो झारखंड’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (17–19 अक्टूबर 2025, खेलगाँव, होटवार) के आधार पर किया गया था। चयनित खिलाड़ियों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ट्रैकसूट, टी-शर्ट तथा खेल किट प्रदान की गई।

बालक वर्ग:
कमलेश कुमार (45kg), ऋषि चौधरी (48kg), अंकुश कुमार (51kg), बिरेंद्र टुडू (55kg), त्रिदेव कुमार (60kg), सोनू कुमार (65kg), कुणाल कुमार (71kg), राजू यादव (80kg), आर्यन सिंह (92kg) और मनीष झा (110kg)।
प्रशिक्षक – राजीव रंजन | टीम प्रबंधक – नवीन सिंह

बालिका वर्ग:
प्रियंका महतो (40kg), प्राची कुजुर (43kg), शालिनी कुमारी (46kg), रिचा कुजुर (49kg), सोनामुनि हेम्ब्राम (53kg), सिलंति पिंग्वा (57kg), सूर्यमुनी सिनकु (61kg), सिमला पिंग्वा (65kg), सुमति मिंज (69kg) और तन्नु कुमारी (69kg)।
प्रशिक्षक – ईशा कुमारी | टीम प्रबंधक – सुमन कुमारी

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य खेल कोषांग ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *