मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में IIHR से समझौता, झारखंड में बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में समझौता, आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय

Partnership To Boost Research Technology And Farmer Income

RANCHI


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को झारखंड सरकार के उद्यान निदेशालय और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), बेंगलुरू के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आयोजित हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य में उद्यानिकी क्षेत्र के विकास और विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग का सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्यरत भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के साथ हुए इस समझौते से राज्य में फल, सब्जी, सजावटी पौधे, औषधीय फसल और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे इन फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता और बाजार मूल्य में सुधार होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग, अनुसंधान, प्रशिक्षण और विभिन्न सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों के सहयोग से किसानों को नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

समझौता हस्ताक्षर के अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *