Ranchi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड में Axis Bank की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए रांची स्थित Radisson Blu Hotel Ranchi में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग शहरों की शाखाओं और विभिन्न विभागों से महिला कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान Axis Bank की सर्किल हेड विपाशा चौधरी और सर्किल चैनल मैनेजर रश्मि रुचि ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में विपाशा चौधरी ने कहा कि Axis Bank में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कई बार समाज में महिलाएं ही दूसरी महिलाओं को जज करती हैं और बॉडी शेमिंग जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इस मानसिकता को बदलने और महिलाओं के बीच सहयोग तथा सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और परेशानियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजते हुए आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही महिलाओं को अपने संस्कार, संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहते हुए आत्मनिर्भर बनने तथा अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर Axis Bank के एवीपी और ब्रांच हेड सुमन कुमार साधु भी कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं Axis Max Life Insurance के ट्रेनी प्रशांत ने कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में नेतृत्व की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में टुपुदाना शाखा से असिस्टेंट मैनेजर सोनाली अग्रवाल और अनुराधा शाही शामिल हुईं। वहीं रांची के लालपुर शाखा से सेल्स विभाग तथा कैश विभाग की महिला कर्मचारी पूजा और कोमल ने भाग लिया। इसके अलावा किशोरगंज शाखा से डिप्टी मैनेजर बानी तालुकदार और श्रुति ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मौजूद महिला कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Womens Day, Axis Bank Jharkhand, Women Empowerment, Ranchi Event, Women Leadership
