निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर झारखंड नेताओं ने दी बधाई
Ranchi/Patna
झारखंड प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद Khiru Mahto ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की।
इस दौरान खीरू महतो ने झारखंड प्रदेश जदयू के संगठनात्मक चुनाव से संबंधित रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान खीरू महतो, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी Shravan Kumar और धनबाद के जिला अध्यक्ष Pintu Singh ने मुख्यमंत्री से यह मांग भी रखी कि राज्यसभा जाने के बाद उनके सुपुत्र Nishant Kumar को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए।
निशांत कुमार का जदयू में स्वागत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर झारखंड प्रदेश जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी के प्रवक्ता Sagar Kumar ने कहा कि उनका युवा नेतृत्व पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जदयू नेता Aftab Jamil, Shravan Kumar, Sagar Kumar, Bhagwan Singh, Dharmendra Tiwari, Pintu Singh सहित अन्य नेताओं ने भी निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।
