मंईयां सम्मान योजना की बड़ी किस्त जारी, रांची की 3.87 लाख महिलाओं को 96.79 करोड़ रुपये DBT से भेजे गए

रांची में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, फरवरी माह के लिए 2500 रुपये प्रति लाभुक DBT से भेजे गए

RANCHI

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, लाभुकों के बीच कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इससे पहले जनवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान किया जा चुका है।

प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या

फरवरी माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों को राशि का भुगतान किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से अनगड़ा (16,607), अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (12,956), बड़गाईं शहरी क्षेत्र (9,495), बेड़ो (20,496), बुंडू (8,438), बुंडू नगर पंचायत (3,487), बुढ़मू (17,737), चान्हो (19,673), हेहल शहरी क्षेत्र (15,191), ईटकी (10,301), कांके (31,443), कांके शहरी क्षेत्र (1,309), खलारी (9,529), लापुंग (11,301), मांडर (22,984), नगड़ी (17,747), नगड़ी शहरी क्षेत्र (8,058), नामकुम (17,777), नामकुम शहरी क्षेत्र (9,389), ओरमांझी (18,092), राहे (9,519), रातू (18,476), सिल्ली (21,045), सोनाहातू (13,018), तमाड़ (18,420) और सदर शहरी क्षेत्र (24,686) लाभुक शामिल हैं।

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी न हो।

उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त करने में समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। यह योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और जिला प्रशासन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *