भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य मिलन समारोह, सैकड़ों समर्थकों संग झामुमो से तोड़ा नाता, दलित समाज की मजबूत भागीदारी, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत
Ranchi
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़कर समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब वे भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू तथा पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पटका और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव बावला भी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।
सैकड़ों समर्थकों ने ली भाजपा की सदस्यता
दुलाल भुइयां के साथ भुइयां समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनु लाल भुइयां, विप्लव भुइयां, नील रंजन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मंडल, अंजना भुइयां, निमाई मंडल, धीरज सिंह, भोला सिंह, सामपोदो भुइयां, विमल दत्ता, राहुल साव, अनील कुमार कांडी, सुबोल प्रामाणिक, सुनील दास, संजीत सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू कुमार दुबे, लख्खी भुइयां, शंकर भुइयां, नीलकमल महतो, सुखदेव भुइयां, राकेश भुइयां, श्यामपदो भुइयां, राज भुइयां, समीर भुइयां, सोनू दास, शंभूनाथ महतो, सुखो सिंह, गंगाधर सिंह, बुलू सिंह, अशोक सिंह, काशीनाथ भुइयां, राजेंद्र भुइयां, लुलु मंडल, शिबू नामता, लालटू मानता, शंकर तिवारी, अंजना भुइयां, गणेश भुइयां, समीर दत्ता, कृपा दत्ता, संजय पोद्दार सहित सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा नेताओं के बयान
आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा परिवार की नहीं, विचार की पार्टी है, जिसका संकल्प अंत्योदय है और लक्ष्य दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े समाज के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कांग्रेस पर दलित और आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न भाजपा सरकार ने दिया और उनसे जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद को देश का राष्ट्रपति बनाया गया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज हैं। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के विकास की लड़ाई अभी अधूरी है और भाजपा ही जल, जंगल और जमीन को न्याय दिला सकती है। कार्यक्रम को पार्टी ने दलित समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
