NRHM से हटाकर स्वास्थ्य विभाग भेजे गए IAS छवि रंजन, संयुक्त सचिव के रूप में नई पोस्टिंग


निलंबन रद्द होने के बाद NRHM में हुई थी तैनाती, कुछ ही दिनों में फिर बदला गया पदस्थापन

RANCHI

रांची में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। IAS अधिकारी छवि रंजन को NRHM के निदेशक पद से हटाकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह आदेश आज जारी किया गया।

निलंबन रद्द होने के बाद हाल ही में छवि रंजन की NRHM में निदेशक के रूप में पोस्टिंग की गई थी। हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर उनका फिर से स्थानांतरण कर दिया गया और अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस ताजा पदस्थापन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है, क्योंकि NRHM जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उनकी तैनाती अल्पकालिक रही। फिलहाल सरकार की ओर से इस बदलाव के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *