hemant-soren-invited-adivasi-ekta-mahajutan-ranchi-rally
Hemant Soren, Adivasi Mahajutan, Ranchi Rally, Tribal Rights, Jharkhand Politics,
RANCHI
आगामी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को रैली के उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के मुद्दों को लेकर यह महाजुटान आयोजित किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रैली के जरिए आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को मजबूती से उठाने और समाज में एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


