BJP में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय हटे; दीपक म्हस्के को IT CELL की कमान

NEW DELHI

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक टीम में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय को पद से हटा दिया है। करीब 11 वर्षों से पार्टी के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे मालवीय की जगह अब छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित मालवीय लंबे समय से भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियान का अहम चेहरा रहे हैं। करीब एक दशक से अधिक समय तक उन्होंने पार्टी के आईटी सेल का नेतृत्व किया और सोशल मीडिया पर भाजपा के संदेश को मजबूत तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीपक म्हस्के को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा की नई टीम में दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से आने वाले म्हस्के पार्टी की संगठनात्मक और मीडिया गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन और मीडिया से जुड़े कामकाज का अनुभव रखने वाले म्हस्के को अब सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।

हाल ही में CGMSC के अध्यक्ष बने थे

दीपक म्हस्के को हाल ही में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था। अब भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

भाजपा में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म राजनीतिक संवाद और चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी के डिजिटल संचार और सोशल मीडिया रणनीति में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *