डालटनगंज में धूमधाम से मनेगी बाबा गणिनाथ जी की जयंती, रंजन कुमार पप्पू बने पूजा समिति के अध्यक्ष
Daltonganj
पलामू के डालटनगंज में मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज की ओर से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की जयंती का 42वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन को लेकर होटल रिलैक्सीन में समाज के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में 2026 बाबा गणिनाथ जयंती पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में जयंती पूजा समिति के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी जयंती समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से रंजन कुमार पप्पू को पूजा समिति का अध्यक्ष, विजय प्रसाद को महामंत्री और दीपक प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
12 सितंबर को होगा जयंती समारोह
बाबा गणिनाथ जयंती समारोह का आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। समारोह का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल, डालटनगंज, पलामू में होगा।
आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। बैठक में समारोह को भव्य रूप देने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर कुमार लाली, झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु, जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता पिंटू, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता गुड्डू, महेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, बृजेश कुमार, सुनील कुमार मुन्ना, शिवकेश्वर प्रसाद, मनोहर कुमार, अजीत प्रसाद, अमर कुमार गुप्ता, राजन कुमार, सनी कुमार गुप्ता, विकास कुमार, राजेश्वर प्रसाद पप्पू, सोनू कुमार गुप्ता, रंभा गुप्ता, अनीता गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
