CM हेमंत का बड़ा बयान: छात्रों को राजनीतिक छत्र-छाया की जरूरत नहीं, सरकार हमेशा स्टूडेंट्स के साथ

RANCHI

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को किसी राजनीतिक छत्र-छाया की जरूरत नहीं है। सरकार हमेशा की तरह छात्रों के साथ खड़ी है और उनके हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले भी छात्रों के साथ थी, आज भी उनके साथ है और भविष्य में भी उनके हितों के साथ प्रतिबद्ध रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब झारखंड में विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं और सरकार के साथ उनकी बातचीत भी चल रही है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं और जोहार दिया। उन्होंने कहा कि मांदर की थाप और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से जीवंत झारखंड की धरती पर झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 और 10 अगस्त को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत, संस्कृति, परंपराओं और विविधता के रंग देखने को मिलेंगे। उन्होंने लोगों से महोत्सव में शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत के इस उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *