JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आंसू देखकर खुद आने से नहीं रोक सका

Ranchi

झारखंड में‌ जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि छात्रों की तकलीफ और उनकी आंखों के आंसू देखकर वह खुद यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आंदोलन में डटे छात्रों की सराहना की और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद व खाने-पीने की व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने चर्चित कविता-गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों ने भी उनके साथ सुर में सुर मिलाया, जिससे प्रदर्शन स्थल का माहौल जोशीला हो गया। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “तुम लोग बहुत बढ़िया कर रहे हो यार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *