प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड का पांचवां राज्य सम्मेलन संपन्न, रणेन्द्र कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ मिथिलेश महासचिव बने

प्रगतिशील लेखक संघ, झारखंड का पांचवां राज्य सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

RAMGARH

प्रगतिशील लेखक संघ, झारखंड का पांचवां राज्य सम्मेलन रामगढ़ में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन वैचारिक बहसों, काव्य पाठ, शोक प्रस्ताव और नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इक्कीसवीं सदी में पूंजीवाद का स्वरूप और लेखकीय चुनौती

सम्मेलन के पहले सत्र में ‘इक्कीसवीं सदी में पूंजीवाद का स्वरूप और लेखकीय चुनौती’ विषय पर चर्चा हुई। कथाकार रणेन्द्र ने पूंजीवाद के नए रूपों पर प्रकाश डालते हुए कृत्रिम मेधा पूंजीवाद, तकनीकी सामंतवाद और जैव साम्राज्यवाद जैसे समकालीन मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कथाकार पंकज मित्र ने कहा कि “समय के यथार्थ को नहीं पहचानना आज का सबसे बड़ा संकट है।” लेखक शेखर मल्लिक ने ‘संकट के बीच संभावनाओं’ पर विचार रखे। वक्ता शैलेंद्र ने लेखकों से अपने क्षितिज का विस्तार करने और नए सवालों से जूझने का आह्वान किया।

प्रेमचंद और समकालीन विमर्श पर चर्चा

दूसरे सत्र का विषय ‘समय के संकट और लेखन की चुनौती – संदर्भ : प्रेमचंद और समकालीन विमर्श’ था। इसकी अध्यक्षता लेखक महादेव टोप्पो ने की। उन्होंने आदिवासी संघर्ष की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया।

वक्ता गजेंद्र ने कहा कि “प्रेमचंद का साहित्य अपने जमाने का इतिहास है और आलोचना की कसौटी भी।”

दिवंगत साहित्यकारों को श्रद्धांजलि

समापन सत्र में मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह सिरसा ने नए लेखकों से रचनाधर्मिता और जनपक्षधरता बनाए रखने का आह्वान किया। कवि प्रवीण परिमल सहित दिवंगत साहित्यकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

इस अवसर पर अहमद बद्र, प्रो. मिथिलेश, सत्यम, संजय सोलोमन, अर्पिता सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। विभिन्न भाषाओं के कवियों के काव्य पाठ के बाद राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

प्रलेस झारखंड की नई कार्यकारिणी 2026-28

संरक्षक मंडल: शशि कुमार, प्रो. रामानंद, जयनंदन, डॉ. (मो.) जकरिया

अध्यक्ष मंडल: महादेव टोप्पो, प्रो. अहमद बद्र, निशी प्रभा, डॉ. बी.एन. मोहदार

कार्यकारी अध्यक्ष: रणेन्द्र

उपाध्यक्ष मंडल: पंकज मित्र, कमल, विनय, डॉ. के. के. लाल, विनय कुमार, अनिता, सुधीर साहू, डॉ. देवराज सोरेन, प्रेमचंद उरांव

महासचिव: प्रो. मिथिलेश

उपमहासचिव: शेखर मल्लिक

सचिव मंडल: कृपा शंकर, नियाज अख्तर, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता, डॉ. पार्वती तिर्की, गुंजन, शकीर मुंडा, संजय सोलोमन, यदुवंश प्रभात

कोषाध्यक्ष: डॉ. भारती

कार्यकारिणी सदस्य: राकेश मिश्रा, अर्पिता, ज्योति, डॉ. अख्तर आजाद, अजय वर्मा, गौहर, अजनीश, प्रेम प्रकाश, विनय कुमार शामी, डॉ. संजय कुमार सिंह, शिव शंकर प्रसाद, फाल्गुनी, मनीष कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, अतुलम कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, पॉवेल कुमार, पांची बनर्जी, महेन्द्र कुमार, शिरोमणि महतो, शिवकुमार, राजू टोप्पो, सुशीला कुमारी, आमिर नशर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *