New Delhi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित National Stakeholders Consultation 2026 के दूसरे दिन निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़ी कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान JSPL के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने झारखंड में ₹99,000 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन से भी मुलाकात हुई। दोनों के बीच झारखंड में निवेश बढ़ाने, वैश्विक साझेदारी मजबूत करने और नए आर्थिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक की। इस दौरान निवेश को बढ़ावा देने, डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहित करने और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
