मंत्री के आप्त सचिव ने पाकुड़ डीसी को लिखा पत्र, गणेश मंडल को समुचित मुआवजे के लिए कहा

RANCHI

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री के आप्त सचिव कपिल कुमार ने गोविंदपुर-साहेबगंज पथ चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित गणेश मंडल के परिवार को समुचित मुआवजा दिलाने को लेकर पाकुड़ उपायुक्त को पत्र लिखा है। मंत्री कार्यालय की ओर से जारी इस पत्र में मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

कपिल कुमार द्वारा 21 मई 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा अंचल अंतर्गत छोटापहाड़पुर गांव निवासी गणेश मंडल ने मंत्री के नाम आवेदन देकर अपने मकान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि गोविंदपुर-साहेबगंज पथ चौड़ीकरण परियोजना के कारण उनकी संपत्ति प्रभावित हो रही है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि मौजा छोटापहाड़पुर संख्या-13, जमाबंदी संख्या-13 एवं दाग संख्या-372 में स्थित मकान के संबंध में समुचित मुआवजा देने की मांग की गई है। कपिल कुमार ने उपायुक्त, पाकुड़ को निर्देशित करते हुए कहा है कि आवेदन में वर्णित तथ्यों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री कार्यालय से जारी इस पत्र के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच और मुआवजे से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए अहम जिम्मेदारी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *