झारखंड सूचना विभाग में बढ़ा आनंद कुमार का कद, निदेशालय के साथ CM सचिवालय का भी प्रभार

RANCHI

रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से अधिकारियों के बीच बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे विभागीय कार्यों को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

जारी आदेश के मुताबिक आनंद कुमार को संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा आनंद को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ उप निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क इकाई, मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े जनसंपर्क और सूचना कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

वहीं असीम कुमार को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उनके मौजूदा कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि नई जिम्मेदारियों के तहत सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *