बंगाल में CM हेमंत सोरेन का चुनावी दमखम, TMC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और ROAD SHOW

KOLKATA

दमदम और शिवपुर में जनसभा व रोड शो से बढ़ाया माहौल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में चुनावी प्रचार को तेज करते हुए दमदम (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चंद्रिमा भट्टाचार्य के समर्थन में जनसभा की। इसके बाद उन्होंने शिवपुर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रोड शो कर जनसमर्थन जुटाया।

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया, जिससे TMC के पक्ष में मजबूत जनाधार का संकेत मिला।

बंगाल की पहचान और अस्मिता की रक्षा की लड़ाई

सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की धरती हमेशा लोकतंत्र, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करती रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार राज्य की पहचान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रही हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का भी है।

भाजपा पर साधा निशाना, ‘झूठे वादोंका आरोप

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसकी राजनीति केवल झूठे वादों और भ्रम फैलाने तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन बंगाल की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

सोरेन ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सही निर्णय लेगी।

शिवपुर रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकरापारा रेलवे स्टेशन मोड़ से बेलगछिया तक निकाले गए रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। सोरेन ने इसे TMC के प्रति जनता के भरोसे और समर्थन का प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन स्पष्ट संकेत देता है कि लोग विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति के साथ खड़े हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व में बहुमत की उम्मीद

सोरेन ने भरोसा जताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को इस बार भी प्रचंड बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना आशीर्वाद देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *