48 शहरी निकायों में 62% मतदान, रांची सबसे पीछे; अलका तिवारी बोलीं- अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव

RANCHI

 राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में शाम पांच बजे तक कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सबसे कम मतदान रांची में हुआ है, जहां केवल 43.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह जानकारी अलका तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य भर में कुल 61.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत से संबंधित अंतिम आंकड़ा सभी सक्षम स्तर के पदाधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा। चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है।

राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग अब अंतिम संकलित रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *