बिरसा एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल जारी, 29 मार्च से रोज 24 उड़ानों की आवाजाही शुरू

अहमदाबाद फ्लाइट का रूट बदला, पटनारांचीअहमदाबाद मार्ग से होगी आवाजाही

Ranchi

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी इस नई समय-सारणी के तहत प्रतिदिन कुल 24 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

इस बार के शेड्यूल में सबसे बड़ा बदलाव अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को लेकर किया गया है। अब यह सेवा पटना-रांची-अहमदाबाद मार्ग से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को नई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। हालांकि इस बार कोई नई उड़ान सेवा नहीं जोड़ी गई है।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्रियों को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध सेवाएं मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानों के समय में भी मामूली बदलाव किए गए हैं, ताकि संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

रांची एयरपोर्ट से उड़ानों की पूरी समय सारणी

क्रमांकउड़ान संख्यामार्गआगमनप्रस्थान
16ई 6484/6799पुणे – रांची – बेंगलुरु07:5508:40
26ई 7561/7562कोलकाता – रांची – कोलकाता08:0508:30
3IX 1237/1238मुंबई – रांची – मुंबई08:2008:50
46ई 6370/2370दिल्ली – रांची – दिल्ली08:3009:10
5IX 1239/1244बेंगलुरु – रांची – बेंगलुरु08:5509:35
6IX 1046/1047दिल्ली – रांची – दिल्ली09:3010:00
76ई 421/398हैदराबाद – रांची – हैदराबाद11:1011:40
8IX 2786/1530बेंगलुरु – रांची – बेंगलुरु11:4512:15
96ई 6087/6088मुंबई – रांची – मुंबई13:1013:40
106ई 6493/925अहमदाबाद – रांची – पटना13:2513:55
116ई 2259/2219दिल्ली – रांची – दिल्ली14:1514:50
12IX 1054/1056दिल्ली – रांची – दिल्ली14:3015:00
136ई 7317/7251कोलकाता – रांची – कोलकाता15:2015:40
14IX 2053/2176बेंगलुरु – रांची – बेंगलुरु16:2016:55
156ई 2614/2286दिल्ली – रांची – दिल्ली16:3517:05
166ई 7325/7326कोलकाता – रांची – कोलकाता17:4518:05
176ई 7361/7362भुवनेश्वर – रांची – भुवनेश्वर18:2018:50
186ई 6113/209चेन्नई – रांची – चेन्नई19:1019:40
196ई 6902/6654पटना – रांची – अहमदाबाद19:2019:50
20IX 1050/1053दिल्ली – रांची – दिल्ली19:5020:35
216ई 5023/6274दिल्ली – रांची – दिल्ली20:0020:35
226ई 221/6272बेंगलुरु – रांची – पुणे20:1020:50
236ई 186/191हैदराबाद – रांची – हैदराबाद20:3021:00
246ई 7674/7235कोलकाता – रांची – कोलकाता21:0521:25

नए समर शेड्यूल के लागू होने के साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और समय प्रबंधन का लाभ मिलेगा। खासतौर पर अहमदाबाद रूट में बदलाव से पटना और रांची के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *