राज्य निर्वाचन आयोग ने किया नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को वोटिंग, 27 को रिजल्ट

RANCHI


राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर आखिरकार बड़ा ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को राजधानी रांची के रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी को मतगणना और नतीजों की घोषणा की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलचल तेज थी। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य का राजनीतिक माहौल और गर्माने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *