RU कुडुख विभाग : MA प्रथम सेमेस्टर में नए सत्र की शुरुआत, 15 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन


नियमित कक्षाओं और अनुशासन पर दिया गया विशेष जोर

RANCHI

विश्वविद्यालय कुंडुख विभाग में गुरुवार, 25 जून 2026 को एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान सुचिता, शीला, किरण, राजेश, जगदीश, सबिता, सुमन उरांव सहित कुल 15 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया।

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के साथ आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षणिक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से एवं समय पर कक्षाओं में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में कहा गया कि शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले विषयगत निर्देशों का गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ पालन किया जाना चाहिए। साथ ही शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर कक्षाओं का प्रभावी संचालन किया जाएगा। आने वाले दिनों में अनुशासन, नियमितता और शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *