BBMKU धनबाद में जनार्दन गोस्वामी व्यथित की जयंती सह सम्मान समारोह आयोजित


मुख्य अतिथि डॉ. संगीता कर्ण, विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार शिरोमणी महतो रहे मौजूद


Dhanbad

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद में जनार्दन गोस्वामी व्यथित की जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. संगीता कर्ण रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार शिरोमणी महतो उपस्थित थीं।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. मुकुंद रविदास, अनिल कुमार गोस्वामी (आयोजक), प्रयाग महतो (कवि), शांति भारत, डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, बिरबल महतो, नेतलाल यादव, भीम कुमार, महेश अमन, विनोद उपाध्याय, महेंद्र प्रबुद्ध, इम्तियाज गदर, राम किसुन सोनार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गायिकाएं अनिता कुमारी, अमिता मधुर और सावित्री चौधरी ने अपनी आवाज़ से कार्यक्रम को विशेष बनाया। वहीं धनश्याम महतो (कलाकार), प्रयाग महतो (मांदर वादक), विनोद कुमार महतो, प्रेमचंद कालिंदी, डॉ. त्रिवेणी प्रसाद समेत अनेक साहित्यप्रेमी और कलाकार मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकुंद रविदास ने किया।
(ये रिपोर्ट सुकुमार, गायक-लेखक ने प्रेषित की है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *