DMFT फंड गड़बड़ी मामला, बोकारो में आयकर विभाग की छापेमारी में क्या-क्या मिला

DMFT fund , scam, Income Tax , Department,  Bokaro

 

 

BOKARO

बोकारो में आयकर विभाग की टीम ने चास और सेक्टर-9 क्षेत्र में छापेमारी की। टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ चार वाहनों में पहुंची। सबसे पहले चास स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर दस्तावेजों की जांच की गई।

जानकारी के अनुसार, सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में बड़े पैमाने पर बाला पेंटिंग का कार्य कराया था। इसके बाद टीम सेक्टर-9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स प्रतिष्ठान पहुंची, जहां कागजातों की पड़ताल की गई। प्रकाश जेरॉक्स पर स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामग्री आपूर्ति करने का आरोप है।

चर्चा है कि यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि संबंधित ठेकों और आपूर्ति कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं हुआ। हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

छापेमारी की खबर से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पूरे मामले पर आयकर विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *