जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष पद से डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने दिया इस्तीफा

RANCHI

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने अपने पद से स्वैच्छिक त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय कुमार तिर्की को सौंपते हुए अपरिहार्य व्यक्तिगत एवं संस्थागत परिस्थितियों को इसके पीछे का कारण बताया है।

डॉ. महतो ने कहा कि किसी भी सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था की शक्ति पद में नहीं, बल्कि उसके उद्देश्यों, सामूहिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और रचनात्मक कार्यप्रणाली में निहित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के प्रति असहमति या व्यक्तिगत असंतोष का परिणाम नहीं है।

उन्होंने कहा कि पद से अलग होने के बावजूद जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं, साहित्य, संस्कृति और अस्मिता के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूर्ववत बनी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर वे मंच के सहयोगी एवं शुभचिंतक के रूप में अपना योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *