बिहार में JDU का सख्त एक्शन, नीतीश ने 2 नेताओं को बाहर किया; पार्टी कार्यालय में एंट्री तक बैन


अनुशासनहीनता पर सख्ती, जदयू से दो नेता तीन साल के लिए निष्कासित



PATNA

बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो नेताओं को तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

दो नेताओं को पार्टी से किया गया निष्कासित

जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार संलिप्तता को गंभीरता से लेते हुए अभय पटेल और एस० के० सुमन की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। साथ ही दोनों को अगले तीन वर्षों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी पत्र (पत्रांक 58/26) में स्पष्ट किया गया है कि दोनों नेता लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इसी कारण उनके खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि निष्कासन की अवधि के दौरान दोनों नेताओं का पार्टी कार्यालय परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस कदम से पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और आंतरिक विरोध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *