राजनीति विज्ञान विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, सत्ता-विपक्ष की भूमिका को समझा



GIRIDIH


मंगलवार को सरिया कॉलेज, सरिया के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने झारखंड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों ने लोकतांत्रिक और संसदीय प्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया, जिससे उनके शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

संसदीय प्रक्रिया को करीब से समझा

विद्यार्थियों ने सदन में सत्ता और विपक्ष की भूमिका को विस्तार से जाना। साथ ही प्रश्नकाल, शून्यकाल और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों तथा मंत्रियों के जवाब देने की प्रक्रिया को भी समझा, जो उनके शैक्षणिक और व्यावहारिक ज्ञान के लिए उपयोगी साबित होगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए बगोदर विधायक नागेंद्र महतो की अनुशंसा पर झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा विद्यार्थियों को पास जारी किए गए थे। इस भ्रमण में राजनीति विज्ञान विभाग के कुल 30 छात्रों ने भाग लिया और इसे अपने लिए महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *