कांके के सरना मैदान में होंगे नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, CM हेमंत को चीफ गेस्ट बनने का न्योता



RANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित होने वाले झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जानकारी के अनुसार यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को कांके स्थित सरना मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नागपुरी कला-संस्कृति को प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में प्रदेश भर से कलाकार और सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। सरहुल पर्व झारखंड की आदिवासी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे राज्य में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो तथा मनीष कुमार मौजूद थे।

मुलाकात के दौरान विधायक राजेश कच्छप और सुरेश कुमार बैठा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *