दिल्ली में सियासी केमिस्ट्री: नितिन-सुदेश की मुलाकात में झारखंड से बंगाल तक NDAकी नई रणनीति

RANCHI

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।

सुदेश महतो ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और अधिक सशक्त होगा।

मुलाकात के दौरान झारखंड में एनडीए को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक समीकरणों और तालमेल पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के बाद सुदेश महतो ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा कि एनडीए का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में एनडीए की एकता और अधिक मजबूत होगी तथा जनसेवा और विकास की राजनीति को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस मुलाकात को झारखंड और पूर्वी भारत की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *