जरूरी सूचना: वोट डालने से पहले नाम, बूथ और EPIC नंबर करें वेरिफाई; इस लिंक पर है पूरी लिस्ट

निकाय चुनाव से पहले अलर्ट: मतदाता तुरंत जांचें नाम, बूथ और एपिक नंबर; ranchi.nic.in पर पूरी वोटर लिस्ट जारी

RANCHI

23 फरवरी 2026 को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम वोटर लिस्ट में, मतदान केंद्र (बूथ लोकेशन) और एपिक नंबर (वोटर आईडी) की जांच अवश्य कर लें।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने और हर मतदाता को बिना परेशानी मतदान का अवसर देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Ranchi District Administration की साइट ranchi.nic.in पर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

वेबसाइट पर ऐसे करें जांच

मतदाता सबसे पहले ranchi.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026’ सेक्शन पर क्लिक करें। यहां ‘VOTER LIST RANCHI 2026’ या ‘Voter List BUNDU’ का विकल्प मिलेगा।

वार्ड-वार बूथ लिस्ट उपलब्ध

वेबसाइट पर वार्ड नंबर के अनुसार बूथ लिस्ट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा है। रांची नगर निगम के वार्ड 1 से वार्ड 53 तक की सूची उपलब्ध है। प्रत्येक वार्ड में बूथ नंबर, लोकेशन (जैसे स्कूल या सामुदायिक भवन) और मैप लिंक दिया गया है, जिससे मतदाता अपने मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।

एपिक नंबर से करें सर्च

मतदाता अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग कर सकते हैं। यहां एपिक नंबर दर्ज करते ही सूची में नाम की स्थिति दिखाई देगी। एपिक नंबर 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो वोटर आईडी कार्ड पर अंकित रहता है।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से समय रहते जानकारी जांचने की अपील की है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *