सरकारी योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत, रांची में उन्नत कैंसर जांच और समग्र उपचार अब आसान

झारखंड राज्य कर्मी बीमा योजना में शामिल हुआ HCG कैंसर हॉस्पिटल, अब मिलेगा कैशलेस इलाज

RANCHI

HCG Abdur Razzaque Ansari Cancer Hospital अब झारखंड राज्य कर्मी बीमा योजना के अंतर्गत इम्पैनल्ड हो गया है। इस फैसले से योजना के पात्र लाभार्थियों को अस्पताल में उन्नत एवं समग्र कैंसर जांच और उपचार सेवाओं का कैशलेस लाभ मिल सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह इम्पैनलमेंट सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित कैंसर देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उपलब्ध समग्र सेवाएँ

अस्पताल में कैंसर उपचार से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • रेडिएशन ऑन्कोलॉजी
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी
  • हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी
  • पीडियाट्रिक (बाल) ऑन्कोलॉजी
  • क्रिटिकल केयर
  • डायग्नोस्टिक PET-CT

इन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर उपचार तक की व्यापक सुविधा दी जा रही है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक लाभार्थी +91 6358888823 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *