CBI ने वैज्ञानिक को ट्रैप कर रंगेहाथ दबोचा, FMDC सर्टिफिकेशन के नाम पर 70 हजार मांगी रिश्वत

NEW DELHI

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के साइंटिस्ट-सी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी नई दिल्ली स्थित BIS के फॉरेन मैन्युफैक्चर सर्टिफिकेशन डिपार्टमेंट (FMDC) में तैनात था।

CBI ने 6 फरवरी 2026 को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साइंटिस्ट-सी ने शिकायतकर्ता के क्लाइंट की FMDC सर्टिफिकेशन फाइल को क्लियर करने के बदले 70 हजार रुपये की घूस की मांग की थी।

आरोप की पुष्टि के बाद CBI ने ट्रैप बिछाया और 6 फरवरी को ही आरोपी को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एजेंसी ने आरोपी के आवास और दफ्तर में तलाशी भी ली है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *