रांची: अवैध जुआ और ब्राउन शुगर कनेक्शन पर सख्त एक्शन, SSP ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

RANCHI 


रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जुआ के अवैध धंधे में मदद करने और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो के बाद की गई है। एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलने के बदले कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का आरोप है कि ब्राउन शुगर की बिक्री को लेकर पुलिसकर्मी उनसे अवैध वसूली करते थे। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मी मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि निलंबन के साथ-साथ सभी आरोपित कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी चलेगी और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *