जमशेदपुर में समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने शेख भिखारी को दी श्रद्धांजलि, अवकाश की भी उठी मांग


Jamshedpur


मानगो जाकिरनगर स्थित यूनाइटेड ब्वायज क्लब एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय मदर्स होम पब्लिक स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिकारी और टिकेत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी शफी अहमद खान ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में शेख भिकारी और टिकेत उरांव सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने विधायक सरयू राय से ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित यशु भवन के पास दोनों शहीदों के नाम पर एक द्वार निर्माण की मांग भी रखी।

प्रो. जावेद अख्तर अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज पूरा झारखंड शेख भिकारी और टिकेत उरांव को याद कर रहा है, जिनकी शहादत इतिहास में अमिट है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद मुमताज शारिक ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने झारखंड सरकार से 8 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की भी अपील की।

कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों को सोसाइटी की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभा का संचालन यूनाइटेड ब्वायज क्लब के अध्यक्ष अशफाक आलम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष महबूब आलम ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर इसराइल अंसारी, मो. तस्लीम, प्रिंस, फैयाज अहमद, डॉ. ताहिर हुसैन, फिरोज अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, सैयद खलील अहमद, हाजी जियाउल मोबीन अंसारी, रिजवान आबिद अंसारी, अंजुम आरा, लबीका अरशद, साबरा परवीन, अदीबा शेराजी, नबीला हुसना, सईदा परवीन, अरफी परवीन, शेख सना, शमा यासमीन, शमा परवीन और शाजिया हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *