RAJAT ALVI
‘मस्ती 4’ तीन दोस्तों की शादीशुदा त्रासदी को कॉमिक टच में पेश करती है,जहाँ ह्यूमर का बेस तो पुराना है, लेकिन प्रेज़ेंटेशन मॉडर्न रखा गया है। कहानी शुरू होती है अमर सक्सेना (रितेश देशमुख) से, जो पेशे से ज़ू इंस्ट्रक्टर है और निजी जिंदगी में अपनी ओवर-सस्पिशियस पत्नी बिंदिया (एलनाज़ नोरोज़ी) से लगातार जूझ रहा है। अमर जब भी नॉर्मल बातचीत करना चाहता है, बिंदिया को लगता है कि कमरे में कोई लड़की छिपी है,और यही रिपीटेड गैग उसकी लाइफ को कॉमिक हेल में बदल देता है।
दूसरा ट्रैक है डॉक्टर प्रेम चावला (आफ़ताब शिवदासानी) का,जो हर बार घर लौटते ही एक नए त्योहार में फँस जाता है। पत्नी गीता (रूही सिंह) की त्योहारों वाली सजगता इतनी एक्सेसिव है कि रोमांस की कोशिशें हर बार ‘फेस्टिव इंटरप्शन’ में बदल जाती हैं।
तीसरा एंगल मीट मेहता (विवेक ओबेरॉय) का है,एक स्पोर्ट्स कार शोरूम ओनर, जिसकी पत्नी अंचल (श्रेया शर्मा) ने शक की हदें पार करते हुए उसके मोबाइल में हेल्थ ट्रैकर फिट कर दिया है। नतीजा,मीट की हर मूवमेंट पर रेड अलर्ट।
तीनों कपल एक दिन कामराज (अरशद वारसी) और मेनका (नरगिस फाकरी) की ऐनिवर्सरी पार्टी में मिलते हैं, जहाँ कामराज का ओवर-लविंग हस्बैंड अवतार सबका ध्यान खींचता है। पत्नियाँ अपने-अपने पतियों पर ताने मारती हैं और तीनों दोस्त समझ नहीं पाते कि कामराज आखिर ऐसा कौन सा सीक्रेट मंत्र अपनाता है। जब वे उसकी जासूसी करते हैं और कामराज को रंगे हाथों पकड़ लेते हैं,तभी खुलासा होता है मेनका के “LV” का। ये “LV” क्या है, फिल्म जानबूझकर सस्पेंस में रखती है, और यही एलिमेंट इंटरवल के बाद काम करता है।
पॉजिटिव्स
- यूके की लोकेशन्स फिल्म को ग्लॉसी विज़ुअल क्वालिटी देती हैं।
- म्यूज़िक एंड गानों में फिल-गुड वाइब है,‘रसिया बलमा’ खास तौर पर कैची है।
- एक बड़ा ट्विस्ट फिल्म को थोड़ी ताज़गी देता है।
- कॉस्ट्यूम्स सभी स्टार्स पर शानदार फिट होते हैं और स्क्रीन-प्लेवर बढ़ाते हैं।
वर्डिक्ट
‘मस्ती 4’ उन दर्शकों के लिए है जो फ्रेंचाइज़ की बेसिक मैडनेस को मिस कर रहे थे। कॉमेडी ट्रैक हँसी दिलाता है। टेक्निकल कमियाँ और रश्ड स्क्रीनप्ले मज़ा दोहरा कर देते हैं।
रेटिंग: ⭐⭐½ (2.5 स्टार)

क्रेडिट्स
डायरेक्टर: मिलाप मिलन ज़वेरी
DOP: संकेत शाह
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: अवनी प्रताप गुंबर
प्रोडक्शन डिज़ाइन: ताज शेख, अंशिता मनोत
कोरियोग्राफर: आदिल शेख
प्रोड्यूसर्स: शिखा आहलूवालिया, अमर झुनझुनवाला, इंद्र कुमार, एकता कपूर
स्टारकास्ट: अरशद वारसी, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदासानी, तुषार कपूर, शाद रंधावा, निशांत मल्कानी, नरगिस फाकरी, एलनाज़ नोरोज़ी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह।
(लेखक के बारे में: रजत अलवी मुंबई में रहते हैं और फिल्म के निर्देशन व लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समय-समय पर सिनेमा पर गंभीर आलेख और समीक्षाएं लिखते हैं)
