4 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता, ओपन ट्रायल शुरू

25th September 2024

रांची

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के लिए ट्रायल शुरू हो गया है। आज से रांची के विभिन्न केंद्रों मंि कुल 21 खेलो के लिए 600 से अधिक प्रतिभागी बच्चे जोर आजमाएंगे। आज 7 खेलो के साथ ओपन ट्रायल की शुरुआत हुई। आज हुई ट्रायल प्रतियोगिता में बैडमिंटन (U-14,17,19), टेबल टेनिस (U-14,17), सेपक टकराव (U-17,19), टेनिस (U-17,19), शूटिंग (U-14,17,19), मलखंब (U-14,17,19), फेंसिंग (U-17,19) के लिए बालक बालिका वर्ग के बीच ट्रायल हुआ।
ओपन ट्रायल का आयोजन रांची के खेलगांव, बीएसपी उच्च विद्यालय (धुर्वा) और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में किया गया। कल जिन खेलो के लिए ओपन ट्रायल होना है उनमे हैंडबॉल (U-14,17,19), वॉलीबॉल (U-17,19 बालिका वर्ग), जिम्नास्टिक (U-14,17,19), कराटे (U-14,17,19), स्विमिंग (U-14,17,19), बॉक्सिंग (U-14 बालक, 17,19 बालक/बालिका वर्ग) शामिल है। ओपन ट्रायल में भाग ले रहे बालक बालिकाओ को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री बैद्यनाथ राम, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

4 अक्टूबर से होगी राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज दिनांक 4 अक्टूबर, 2024 को होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अभी ओपन ट्रायल शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जाएगा। राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता दिनांक 4 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर दिनांक 5 नवंबर, 2024 तक चलेगी।

Ads Jharkhand Ads Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *