वॉव वुमेन क्लब सेल सिटी ने मनाया 10वां स्थापना वर्ष, सावन मिलन में महिलाओं ने बिखेरी खुशियां

Ranchi

वॉव वुमेन क्लब सेल सिटी, रांची ने अपने गठन के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। वेदिका रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग खेल, संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने समारोह को खास बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दूरदर्शन की सरोज झा थीं, जबकि अध्यक्षता श्रीमती अनिता गुप्ता ने की। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल की विनीता सिन्हा, निक्की शरण, रंजना सिंह, मौसमी माला देव और पुष्पा रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के दौरान भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों की ओर से राखी थाल प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता तथा पारंपरिक नृत्य-संगीत का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में विमला देवी, रिम्मी वर्मा, अन्दिता झा और प्रतिभा आचार्य ने विशेष योगदान दिया।

कार्यक्रम में बांसुरी के माध्यम से आकर्षक और मनोरंजक गेम भी आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को ‘सौभाग्य की पोटली’ प्रदान की गई। समारोह में सावन सुंदरी का चुनाव भी किया गया।

आयोजकों ने कहा कि सावन मिलन का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक संस्कृति एवं उत्सव की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करना है। क्लब की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *