RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज DB सुंदरारामम ने मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्य रूप से शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी के बीच मुलाकात हुई। मौके पर टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।


