जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच की बैठक, प्रतिभाओं का सम्मान और जन्मदिन समारोह मनाया गया



RANCHI

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच की बैठक रविवार को रांची में मंच की सचिव सुकेशी कर्मकार के आवास पर अध्यक्ष सीमा खाखा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मंच के सचिवों ने कार्यकारिणी सदस्य पांडुराम हाईबुरु के माध्यमिक आचार्य पद पर चयनित होने तथा सत्यनारायण मुंडा को नेपाल में सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंच की ओर से दोनों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच की सचिव सुकेशी कर्मकार का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भोजन के बाद आयोजित साहित्यिक सत्र में रामदेव बड़ाइक ने अपनी कविता का प्रभावशाली पाठ किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शिवशंकर उरांव ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में रवि कुमार, विक्की मिंज, रीता सोरेंग, अनीता कुमारी, सत्यनारायण मुंडा, पांडुराम हाईबुरु, रामदेव बड़ाइक सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *