RANCHI: मायरा पॉलीक्लिनिक के फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ी भीड़, सैकड़ों को मिला स्वास्थ्य लाभ

RANCHI

रांची, कांटा टोली स्थित मैरा पॉलीक्लिनिक, मौलाना आजाद कॉलोनी में शुक्रवार को आयोजित नि:शुल्क मेडिकल जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर अनुभवी चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। पूरे दिन मरीजों की भीड़ रही और सैकड़ों लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में रांची के प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. सैयद अल्तमश  ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शफ़ीक, डॉ. रुची, डॉ. रेशमा अंजुम तथा फिजिशियन डॉ. ताबां रिज़वी ने भी अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श मिलने पर मरीजों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह मिलने से काफी राहत मिली।

इस जनहितकारी मेडिकल कैंप को सफल बनाने में मौलाना आजाद कॉलोनी एवं आसपास के मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने मिलकर शिविर की व्यवस्था, पंजीकरण, मरीजों के मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके कारण शिविर शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मैरा पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान का उद्देश्य है। लोगों की भारी भागीदारी और सकारात्मक सहयोग को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे।

अंत में मैरा पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मोहल्ले के सम्मानित नागरिकों तथा शिविर में शामिल होकर इसे सफल बनाने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *