जनता दल यूनाइटेड 10 जनवरी से शुरू करेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत

RANCHI

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास सहित सभी वरीय नेताओं को सदस्यता अभियान की शुरुआत और राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।

प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि पार्टी की बैठक सांगठनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 2025 – 28 तक के सदस्यता अभियान में पाँच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा साथ ही बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव एवं संगठन को बूथ स्तर तक पहुँचाने को लेकर मंथन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *