Red Sea International School में लगा समर कैंप, बच्चों को मिला मनोरंजन और सीखने का आनंद

RANCHI

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती एवं रमज़ान कॉलोनी कांटाटोली शाखा में 6 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह समर कैंप 11 मई से 16 मई तक आयोजित किया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में स्कूल एवं स्कूल के बाहर के लगभग 300 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह समर कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और नई गतिविधियों का अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन माध्यम बनकर उभरा है। कैंप के दौरान बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता, जुम्बा एक्सरसाइज डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, नो-फायर कुकिंग, फन विथ कलर, साइंस एक्सपेरिमेंट्स, गेम्स, सैंड आर्ट सहित कई मनोरंजक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने जुम्बा एक्टिविटी के माध्यम से डांस और शारीरिक व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों में इस गतिविधि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा नेचर कोलाज एक्टिविटी के तहत बच्चों ने टूटे हुए पत्तों, सूखे पत्तों एवं पेड़ों की टहनियों की सहायता से मछली, जानवर, ऑक्टोपस और तितली जैसी आकर्षक आकृतियों का निर्माण किया। बच्चों ने इस गतिविधि का भरपूर आनंद उठाया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सैंड आर्ट और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि में बच्चों ने बालू और मिट्टी का उपयोग कर विभिन्न प्रकार की मनपसंद आकृतियां तैयार कीं। वहीं नो-फायर कुकिंग एक्टिविटी में एक समूह ने बिस्कुट से चार्ट तैयार किया, जबकि दूसरे समूह ने बिस्कुट कप केक बनाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दूसरे दिन का कैंप मनोरंजन और फिटनेस से भरपूर जुम्बा एक्सरसाइज डांस के साथ संपन्न हुआ। कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

इस पूरे आयोजन का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक इंचार्ज सना अनाम, कहकशां परवीन, एक्टिविटीज इंचार्ज मिस सबा गुलनार, आयशा वसीम, सरिता लकड़ा, रोजी परवीन, सना आफरीन, आरफा शाही, फिजा अनवर, शाहीन, जैनब मैम, सिमरन, मोज़्ज़ामा, शिरीन नाज, सादिया, महवीश निदा, तमन्ना परवीन, सदफ इजाज़, इफत आफरीन, ताशकीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुदीन डार, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जारीन, मन्नूवर ज़बिन, मेहर परवीन, सोहना निशा, मीधत फातिमा, रेनू मुंडा सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह समर कैंप केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को समूह गतिविधियों, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई सीख प्रदान करने का एक प्रभावशाली मंच भी है। ये जानकारी, सोनी सितारा केरकेट्टा, प्रधानाचार्या रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से शेयर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *