निर्मला कॉलेज रांची में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, छात्राओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम, डॉ. सिस्टर ज्योति ने बांटे प्रमाण पत्र

Ranchi

 Nirmala College Ranchi में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत सात दिवसीय मशरूम एवं मशरूम बीज उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान देकर कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना था।

प्रशिक्षण में बैच 6 की 17 तथा बैच 7 की 15 छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और मशरूम उत्पादन तथा बीज तैयार करने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़कर स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर डॉ. इन्दु कुमारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सिस्टर शोभा, डॉ. ज्योति प्रसाद सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *