हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड ‘टॉप अचीवर’, बिजनेस रिफॉर्म्स में देशभर में बजा डंका

12th November 2025


Ranchi

झारखंड के लिए गौरव का क्षण! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की Business Reform Action Plan Survey 2024 में टॉप अचीवर का सम्मान मिला है।

यह पुरस्कार झारखंड को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया। राज्य को यह उपलब्धि बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट एनाब्लर्स, लेबर रेगुलेशन एनाब्लर्स और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य में पारदर्शिता, निवेशकों की सुविधा और रिफॉर्म्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। यही कारण है कि आज झारखंड देश के सबसे बिजनेस-फ्रेंडली डेस्टिनेशन में गिना जा रहा है।

यह उपलब्धि न सिर्फ झारखंड की प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत सुधारों को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य अब औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *