राज्यभर में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा, झारखंड पुलिस ने जारी की 87 मोस्ट वांटेड की जिलावार लिस्ट

Ranchi

राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इन अपराधियों की आधिकारिक सूची और तस्वीरें जारी की हैं, ताकि आम लोग भी सूचनाएं देकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग कर सकें।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सूची में शामिल अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से कई अपराधी झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने जिलेवार विवरण साझा किया है, जिससे पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की जा सके।

जिलेवार मोस्ट वांटेड अपराधी

जमशेदपुर:
रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद, मो. इमरान

रांची:
लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक

चाईबासा:
गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया

सरायकेला:
मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान

लोहरदगा:
आलोक भगत, आशीष उरांव

लातेहार:
आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां

देवघर:
गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास, महावीर मंडल

कोडरमा:
महावीर यादव

जामताड़ा:
किशोर मंडल

दुमका:
कारु

हजारीबाग:
उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी

झारखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन अपराधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते गिरफ्तारी कर राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *