संगठन विस्तार से मजबूत होगी सामाजिक पकड़
RANCHI
रांची के पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में ‘झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन’ का विस्तार और पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना था, ताकि समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।
बैठक में अलबिन लकड़ा को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पूर्व अध्यक्ष कुलदीप तिर्की को उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पदोन्नत कर केंद्रीय संयोजक बनाया गया।
नई जिम्मेदारियों के साथ टीम का गठन
संगठन के पुनर्गठन के तहत सुजीत कुजूर को केंद्रीय मुख्य संरक्षक, विकास तिर्की को महासचिव और विकास परधिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अन्य सभी पदाधिकारी अपने वर्तमान पदों पर बने रहेंगे, जिससे संगठन में निरंतरता बनी रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी ‘झारखंड प्रार्थना सभा’ को सफल बनाने का संकल्प लिया और इसके लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
समाज की आवाज बुलंद करने का संकल्प
केंद्रीय संयोजक कुलदीप तिर्की और अध्यक्ष अलबिन लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन राज्य के ईसाई समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष अरुण नागेसिया, केंद्रीय सचिव हितेश पन्ना, संगठन सचिव अमर केरकेट्टा, केंद्रीय मुख्य सलाहकार बिमल जोन खेस, दुर्गा नायक, सुनील मिंज, केंद्रीय संरक्षक राम कुमार नायक, पास्टर माइकल कच्छप, पास्टर जेवियर भेंगरा, नामजम हेमरोम, साइमन मार्दी, पास्टर अभिषेक तिर्की, राहुल बड़ाइक और सोनू लोहरा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा के साथ किया गया।
